फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी के लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: शाहबेरी के लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन

सभी बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा करने और कार्रवाई नहीं करने पर जताया विरोध
आज गांव की वृंदावन कालोनी में हवन के साथ अनिश्चितकालीन धरना होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव के लोगों ने रविवार को प्राधिकरण के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। सभी बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा करने और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने से लोगों में गुस्सा है। साथ ही, सभी बिल्डिंग को स्थायी करने की मांग की है। मांगों को लेकर सोमवार से वृंदावन कालोनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। इसकी शुरुआत सुबह नौ बजे हवन होगी।
विज्ञापन

शाहबेरी में दो बिल्डिंग गिरने के हादसे के बाद से प्राधिकरण अपनी कार्रवाई शुरू की है और 50 से अधिक बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किए हैं। सभी को खाली करने का आदेश दिया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के खिलाफ गांव के लोगों ने रविवार की सुबह पैदल मार्च निकाला। सभी गली में पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया और आंदोलन में शामिल होने की अपील की। दोपहर में लोगों का पैदल मार्च गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच गया। यहां पैदल मार्च के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया। गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे वृंदावन सोसायटी में हवन किया जाएगा। उसके बाद उसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। प्राधिकरण व प्रशासन से निर्माण को वैध और दोषी बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें