फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सम्मानित
विज्ञापन

नई दिल्ली। जत्थेदार संतोख सिंह फांउडेशन ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके को सम्मानित किया। एक होटल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग पहुंचे। यहां जीके के जीवन पर आधारित एक फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोचन सिंह रहे। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनजीत सिंह राय, सेवापंथी संप्रदाय के महंत कर्मजीत सिंह यमुनानगर, आयोजक मनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, विश्व पंजाबी संस्था के प्रमुख विक्रमजीत सिंह साहनी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के सदस्य डॉ. जसपाल सिंह ने संबोधित किया। इससे पूर्व, बाबा बुढ़ा दल गतका अखाड़े के सदस्यों ने गतका खेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें