फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों के बलिदान का कर्जदार है देश:मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल के शहीदों का कर्जदार
विज्ञापन

है देश : मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कारगिल में भारत के सपूतों ने प्राणों का बलिदान नहीं दिया होता तो देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान नहीं रह पाता। कश्मीर का एक अहम हिस्सा दुश्मन देश के कब्जे में होता। दुनिया के सामने हमें शर्मसार होना पड़ता। कारगिल शहीदों के बलिदान का देश कर्जदार है। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था प्रकाशा द्वारा नई दिल्ली के तेलंगाना भवन में आयोजित कारगिल विजय सम्मान समारोह में तिवारी ने कहा कि जब देश की अखंडता को पाकिस्तान ने चुनौती दी तो भारत के बेटों ने इसकी रक्षा की। शहीदों ने बलिदान से भारत मां का कर्ज चुकाया। पूरा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता-अखंडता के लिए उस परंपरा की रक्षा करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कारगिल में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें