गो-ग्रीन अभियान से दिल्ली होगी प्रदूषण मुक्त
नई दिल्ली। राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए स्वयं वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गए पौधरोपण अभियान, गो-ग्रीन का दूसरा चरण शनिवार को पूरा हो गया। इस अभियान के तहत गूगा पार्क समिति ट्रस्ट की ओर से मुंडका स्थित गूगा पार्क में पौध रोपण किया गया। इस मौके पर मुंडका के प्ले स्कूल के छात्रों के साथ-साथ ट्रस्ट के सदस्यों भी मौजूद रहे।
इस मौके पर समाजसेवक तेजपाल लाकड़ा ने कहा कि ट्रस्ट की संस्थापक मनोज रानी की ओर से शुरू किया गया यह अभियान दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद करेगा। इस दौरान जामुन, अमरूद, पाइन, पीपल, चांदनी और चमेली समेत अन्य किस्म के पौधे लगाए गए। पौधा रोपण के दौरान स्थानीय निवासियों रोजी, ट्विंकल, शेजला, मोनिका, संगीता, राजेन्द्र, अजीत कटारिया, अमित और प्रमोद समेत अन्य लोग मौजूद थे।