अस्पताल से गायब मरीज का सुराग नहीं
नई दिल्ली। आरएमएल अस्पताल से गायब एक मरीज का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है। पुलिस मरीज को दिमागी रूप से कमजोर बता रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असम निवासी महिला विजया वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ओमप्रकाश वर्मा का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा था। 12 जुलाई को वह सुबह 11.30 बजे अस्पताल से गायब हो गए। हालांकि अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो ओमप्रकाश अस्पताल से खुद ही बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। ओमप्रकाश को गायब हुए 16 दिन हो गए हैं, मगर पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाई है। ब्यूरो