फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में रूक-रूक हुई बारिश से कई मार्गों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव, वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन


दिनभर सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को रुक-रुककर हुई बारिश से कई जगह जाम लग गया। कई मार्गों पर जलभराव हो गया था। दिनभर सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बारिश के चलते एनएच-24 पर गाजीपुर मुर्गा मंडी व मयूर विहार फेज-दो, भक्तिवेदंत मार्ग पर मोदी मिल फ्लाईओवर, मथुरा रोड आली गांव ट्रैफिक लाइट, रोड नंबर 201 पर राजापुरी चौक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर गुरुनानक चौक के पास व रामलीला मैदान, मेन वजीराबाद रोड पर लोनी से गगन चौक, ओखला एस्टेट मार्ग पर सरिता विहार अंडरपास, विकास मार्ग पर आईपी फ्लाईओवर व लक्ष्मी नगर, एमबी रोड रेलवे अंडरपास बदरपुर, कैप्टन गौड़ मार्ग पर ओखला सब्जी मंडी, राव तुलाराव मार्ग पर शनि मंदिर के पास, महरौली व महिपालपुर रोड पर महरौली-बाईपास क्रॉसिंग, एनएच-10 रोहतक रोड पर पिलर नगर-536 मुंडका और नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर सत्यभामा अस्पताल के पास जलभराव हो गया था। इस कारण इन मार्गों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साउथ एक्स, अरविंदो मार्ग, धौला कुआं, हौजखास, खानपुर, साकेत, द्वारका, राजौरी गार्डन, शालीमार बाग, मॉडल टाऊन व आईएसबीटी पर भी जाम लग गया। बारिश के चलते सुबह के समय लोगों को ऑफिस जाने में काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते कुछ जगह पर ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गए थे। इस कारण भी कई जगह जाम लग गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें