फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टूर पैकेज से करें श्रीलंका स्थित भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थल का दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल टूर पैकेज से करें श्रीलंका में भगवान
विज्ञापन

राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन
- 25 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से पहला जत्था श्रीलंका के लिए होगा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका स्थित भगवान राम से जुड़े स्थानों की यात्रा कराने की घोषणा की है। पहला जत्था 25 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगा।
आईआरसीटीसी ने विमान से यात्रा कराने की घोषणा की है। छह दिन और पांच रात के टूर पैकेज में श्रीलंका स्थित निगांबो बीच, मानवारी-मुनेश्वरम, शिव मंदिर, पिन्नावाला एलीफेंट ओर्फनेज, नुवारा एलिया हिल स्टेशन, कोलंबो, निगांबो, जार्ज लेक, अशोक वाटिका, सीता माता मंदिर, रंबोड़ा वाटर फॉल, कैंडी सिटी, अंजनेर मंदिर, विभीषण मंदिर समेत अन्य रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन यात्रियों को कराए जाएंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 48,500 रुपये खर्च करना होगा। इसमें विमान का टिकट, थ्री स्टार होटल में ठहरना, वीजा शुल्क, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था शामिल है। 36 लोगों के ग्रुप को श्रीलंका ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेलवे ने ट्रेन से भी भगवान राम के जन्मस्थल से जुड़े स्थानों की यात्रा कराने की घोषणा की है। 14 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से यात्री रवाना होंगे। 16 दिन की यात्रा में इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा। रामायण एक्सप्रेस नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम तक जाएगी। 800 यात्री इस ट्रेन में यात्रा करेंगे। प्रति व्यक्ति 15,120 रुपया इसके लिए खर्च करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें