फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बारिश में जलभराव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में दूसरे दिन
विज्ञापन

भी जलभराव जारी
नई दिल्ली। राजधानी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश में जलभराव हुआ। बारिश के दौरान अनेक सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं कुछ सड़कों पर बारिश बंद होने के बाद भी पानी भरा रहा। इसके चलते पैदल चलने वालों की ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों की भी भारी फजीहत हुई।
तीनों नगर निगम एवं अन्य विभागों के अनुसार ओखला मंडी, बदरपुर रेलवे अंडरपास, आईपी फ्लाईओवर के पास, मोदी मील फ्लाईओवर के नीचे, अली गांव, महरौली-महिपालपुर रोड, एयरपोर्ट रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर जाकिर हुसैन कालेज के सामने, रामलीला मैदान और सिविक सेंटर के पास, नांगलोई-नजफगढ़ के बीच जलभराव हुआ। लोनी, खजूरी चौक, गाजीपुर मुर्गा मंडी, मयूर विहार, गांधी नगर पुश्ता रोड, यमुना बाजार, रोहतक रोड, राव तुलाराम टी पॉइंट, मदर डेरी अंडरपास, सराय काले खां, सरिता विहार अंडरपास, मायापुरी चौक, अप्सरा बार्डर आदि जगह भी पानी जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरपुर रेलवे अंडर पास के नीचे पानी जमा होने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इस अंडर पास को पार करने के लिए लोगों ने भैंसा बुग्गी का सहारा लिया। यहां पूरा दिन लोगों को ले जाने के लिए कई भैंसा बुग्गी लगी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें