फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार की कई योजनाओं पर सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने दिल्ली सरकार की
विज्ञापन

योजनाओं पर उठाए सवाल
- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग सही नहीं : माकन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की दिल्ली सरकार की मांग और उसकी मोहल्ला क्लीनिक योजना पर सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को गोइंग फॉर डी कार्यक्रम में दिल्ली को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें महिला अपराध, दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा प्रमुख है।
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग व्यवहारिक नहीं है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की स्थिति में उसका राजधानी का दर्जा खत्म हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में ऐसी स्थिति आ जाएगी कि जब केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार बंदी बना लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजधानी होने के नाते दिल्ली को बहुत सारी सहायताएं मिलती हैं जो पूर्ण राज्य के बाद नहीं मिलेगी। पेट्रोल आज दिल्ली में 78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली में उच्च करों की दरों के कारण पेट्रोल 85 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। इसके अलावा राजधानी होने के नाते दिल्ली को 16 हजार करोड़ रुपये मिलने बंद हो जाएंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रुचि गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक को विफल बताते हुए कहा कि उनकी वर्तमान व्यवस्था ऐसी है जिसका डाक्टर और दूसरे लोग गलत फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों की बजाए मौजूदा डिस्पेंसरियों को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, दिल्ली प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष अमन पंवार ने बताया कि आम आदमी पार्टी के शासन में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सिकुड़ गई है।
विज्ञापन

--------
उदित राज के जीवन संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई
नई दिल्ली। अखिल भारतीय एससी/एसटी संगठनों के संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डा. उदित राज के जीवन और कैरियर संघर्षों के आधार पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री द क्रुसेडर की पावर-पैक की शुक्रवार को स्क्रीनिंग की गई। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के अलावा बड़ी संख्या में नेता, अधिकारी, कला और संस्कृति उद्योग, प्रमुख बुद्धिजीवी डॉक्यूमेंट्री देखने पहुंचे। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण एवं निर्देशन डॉक्यूमेंट्री निर्माता अजय चिटणीस ने किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें