फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर और किसानों की वार्ता, सहमति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें हैं
विज्ञापन



अंसल बिल्डर और किसानों की वार्ता सफल रही
ग्रेटर नोएडा। अंसल बिल्डर और किसान यूनियन के बीच वार्ता सकारात्मक रही। किसानों को एक माह के अंदर कई मांगों के पूरा करने का आश्वासन दिया गया। दरअसल, शुक्रवार को बिल्डर से प्रभावित किसानों जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। जिसमें 15 दिन का समय देकर अंसल मॉल स्थित बिल्डर के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। किसान नेता बलराज भाटी के नेतृत्व में बिल्डर के प्रतिनिधियों ने वार्ता की। किसान 64 फीसदी मुआवजा देने, 10 फीसदी भूखंड देने समेत कई मांग कर रहे थे। इस मौके पर वीर सिंह भाटी, धीरज प्रधान, श्रीपाल भाटी, धूम सिंह भाटी, रामनिवास, मनोज भाटी, कैप्टन चंद्रपाल, पदम सिंह नंबरदार समेत किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर महायज्ञ
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा ने गोस्वामी सुशील महाराज के निर्देशन में गुरू पूर्णिमा पर महायज्ञ किया। साथ ही 10 अक्तूबर से रामलीला शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। गोस्वामी सुशील महाराज ने बताया कि 19 अक्तूबर दशहरा महोत्सव रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, आनंद भाटी, ममता तिवारी, अजय नागर, ईलम सिंह नागर, राजकुमार नागर, शेरसिंह भाटी, ब्रजपाल नागर, राकेश नागर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें