हेडिंग: एडीएम ने शाहबेरी हादसे की जांच रिपोर्ट मांगी
जिलाधिकारी ने एडीएम को सौंपी थी न्यायिक जांच, 15 दिन में पूरी करनी थी जांच
एडीएम ने तहसील, पुलिस और प्राधिकरण से 27 तक मांगी थी उनकी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में दो बिल्डिंग गिरने की न्यायिक जांच चल रही है। एडीएम प्रशासन इसकी जांच कर रहे हैं। एडीएम ने हादसे पर तहसील, पुलिस और प्राधिकरण से उनकी जांच रिपोर्ट मांगी है। 27 जुलाई तक का समय दिया था, जो शुक्रवार) को पूरा हो रहा है, लेकिन अभी तक किसी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
17 जुलाई की रात करीब नौ बजे शाहबेरी गांव में हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य किया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने हादसे की न्यायिक जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी और 15 दिन में रिपोर्ट मांगी। जांच मिलने के बाद एडीएम प्रशासन ने प्राधिकरण, पुलिस और तहसील दादरी को पत्र भेजकर उनकी जांच रिपोर्ट मांगी। एडीएम कुमार विनीत ने बताया कि सभी को 27 जुलाई तक का समय दिया गया है। अभी किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है। सभी से संपर्क कर रिपोर्ट मंगवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शाहबेरी और अन्य लोगों से भी हादसे के बारे में जानकारी मांगी है। एडीएम की जांच रिपोर्ट में हादसे की वजह का पता चलेगा।