फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों से परेशान दिल्ली, एप पर शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एप पर शिकायतों की बाढ़ से डीडीए के छूटे पसीने
विज्ञापन


- डीडीए को फोटो और वीडियो भेज कर रहे शिकायत
- कई कॉलोनियों में अवैध घरों तक की मिल रहीं शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ आमलोगों को जागरूक करने के लिए डीडीए की ओर से शुरू किए गए मोबाइल एप-311 पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है। इसके चलते प्राधिकरण के अधिकारी भी सकते में है। अधिकारियों की मानें तो पहले सप्ताह में करीब 250 शिकायतें मिली थीं, लेकिन पिछले सप्ताह में इन शिकायतों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है।
डीडीए के मोबाइल एप पर दिनभर शिकायतों का सिलसिला जारी रहता है। अलग अलग इलाके से हर दिन कम से कम 30 से 40 फोटो और वीडियो दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को प्राप्त हो रही हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायतें अवैध निर्माण को लेकर हैं। इनमें कई कॉलोनियों में बने अवैध घर तक शामिल हैं। जबकि कुछ क्षेत्रों में बड़ी बड़ी दुकानों के खिलाफ डीडीए को शिकायत की है। सूत्रों की मानें तो लोगों की इतनी तादाद में शिकायतें देख डीडीए के विशेष कार्यदल के भी पसीने छूट रहे हैं। मोबाइल एप पर करीब 700 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से कार्रवाई महज छह पर हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पूर्वी दिल्ली इलाके में दो अवैध निर्माण पर टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार तक 735 शिकायतें डीडीए को मिल चुकी हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लिया जा रहा है। चूंकि शिकायतों की संख्या ज्यादा है। इसलिए कार्रवाई में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा। इस मोबाइल एप की मॉनीटरिंग उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर उच्च अधिकारियों से कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें