फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपैट न खरीदने पर आप का केंद्र सरकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक केंद्र ने नहीं खरीदी वीवीपैट मशीन : आप
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी ने कहा, पार्टियों से संपर्क कर की जाएगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सहारे केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केंद्र सरकार ने वीवीपैट मशीन नहीं खरीदी। सरकार ने अदालत में 16.50 लाख वीवीपैट मशीन खरीदने का हलफनामा दिया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 3.48 लाख मशीनें ही खरीदी गई है।
विज्ञापन

पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका में करीब पांच साल पहले आदेश दिया था कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए सभी ईवीएम को वीवीपैट मशीन से जोड़ा जाए, लेकिन केंद्र सरकार वीवीपैट मशीन से नहीं जोड़ा है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आगामी संसदीय चुनाव में केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के मकसद से वीवीपैट न खरीदने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की थी, उनसे संपर्क कर इस बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें