फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने पावर बैकअप की दर अचानक बढ़ाई, लोग हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरटेक ने बढ़ाई पावर बैकअप की दरें, लोग परेशान
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शिकायत, प्राधिकरण को जांच का आदेश
सोसायटी में नोटिस चस्पा, 23 रुपये की नई दर, जीएसटी अलग से
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक बिल्डर ने सभी सोसायटी में पावर बैकअप की दरें बढ़ा दी है। जनरेटर की नई दरें 23 रुपये प्रति यूनिट हैं साथ ही जीएसटी अलग से चार्ज किया जाएगा। वहीं, अचानक दरें बढ़ाने से सोसायटी के लोग परेशान है। लोगों ने बिल्डर और आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राधिकरण को जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के ईको विलेज दो निवासी संजीव सक्सेना ने बताया कि जनरेटर से पावर बैकअप की दरें पहले 18 रुपये प्रति यूनिट थी। जो पहले से ज्यादा थी। बिल्डर ने इसे और बढ़ाकर 23 रुपये प्रति यूनिट और उस पर जीएसटी अलग से देने का आदेश जारी किया है। जीएसटी लगने से यह दर करीब 27 रुपये होगी। बाकायदा सोसाइटी में नोटिस भी लगाया गया है। समीर भारद्वाज ने बताया कि बुकिंग के समय बिल्डर ने पीएनजी चलित जनरेटर से पावर बैकअप देने का वादा किया था। इसकी दर 10 से 12 रुपये होती, लेकिन बिल्डर की मनमानी से लोगों को नुकसान हो रहा है। वहीं, इको विलेज तीन के निवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। वहां से प्राधिकरण को जांच का आदेश दिया गया है। बिल्डर से भी शिकायत कर विरोध किया गया है। साथ ही दरें वापस नहीं लेने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें