फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को एक माह में मिलेगी पिंक लाइन मेट्रो : मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को एक माह में मिलेगी पिंक लाइन मेट्रो: तिवारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को एलान किया कि इलाके में एक माह में पिंक लाइन मेट्रो शुरू हो जाएगी। इसके बाद एयरपोर्ट एवं कनाट प्लेस पूर्वी दिल्ली के बहुत ही नजदीक हो जाएंगे। इन स्थानों पर जाने में घंटों के बजाए मिनट लगेगी। वह मंगलवार को इस मेट्रो लाइन के स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए थे।
इस मौके पर तिवारी ने कहा कि पिंक लाइन के सभी स्टेशन एयरपोर्ट लाइन और कनाट प्लेस जैसे होंगे। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों के साथ गोकुल पुरी मेट्रो स्टेशन, सीलमपुर से शिव विहार तक सभी मेट्रो स्टेशन का कार्य का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने मेट्रो सेवा में देरी होने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली में सामान्य सरकारें होती तो शायद इस संसदीय क्षेत्र का बचा हुआ हिस्सा भी अब तक मेट्रो की सेवा से जुड़ गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर नीयत साफ हो तो यमुना नदी पर दो पुल और नौ किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग मात्र नौ माह में बनकर तैयार हो जाता है, लेकिन नीयत में खोट हो तो 15 साल बाद भी सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होता। इस मौके पर उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे किए सौंदर्यीकरण के लिए विकसित किए पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह, स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें