फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा किराए में वृद्धि के बजाए सीएनजी और ऑटो की खरीद पर सब्सिडी दे सरकार : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी व ऑटो की खरीद पर सब्सिडी दे सरकार : गुप्ता
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा चालकों और जनता के हितों को साधने के लिए किराए में वृद्धि करने के बजाए सब्सिडी देने का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बिजली, पानी, डीटीसी, ई-रिक्शा पर सब्सिडी दी जा सकती है तो फिर ऑटो रिक्शा पर सब्सिडी क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो के किराए में वृद्धि का पुरजोर विरोध कर रही थी, मगर अब दिल्ली सरकार स्वयं ऑटो रिक्शा के किराए में वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि का सीधा प्रभाव आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह ऑटो रिक्शा के किराए में वृद्धि नहीं करके ऑटो रिक्शा चालकों की यूनियनों से विचार विमर्श कर सीएनजी पर समुचित सब्सिडी दे। यह सब्सिडी इतनी होनी चाहिए कि ऑटो रिक्शा चलाने में वर्ष 2013 के बाद बढ़े हुए खर्चे की भरपाई हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

-----------
डेंगू की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली
नई दिल्ली। पार्षद व दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य जयप्रकाश ने मंगलवार को सदर बजार इलाके में डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर जयप्रकाश ने कहा की उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की रैलियों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। क्योंकि यह मौसम मच्छरों की उत्पत्ति के लिए अनुकूल है और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें