जनकपुरी हाट में अनूप जलोटा करेंगे भजन संध्या
नई दिल्ली। द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से आगामी चार अगस्त को लक्ष्य फेस्टिवल का आयोजन जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुत देंगे। संस्था के पदाधिकारी हरि रुपा दास के अनुसार कार्यक्रम में सांसद प्रवेश वर्मा व सुशील गुप्ता, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर नरेंद्र चावला भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम लक्ष्य फेस्टिवल रखा गया है।