फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के 12 ट्रक पर 5-5 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग : नोएडा प्राधिकरण के 12 ट्रक पर 5-5 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी के आदेश का पालन नहीं करने पर की कार्रवाई
ट्रक में कूडे़ को बना ढके ले जा रहे थे मुबारकपुर डंपिंग ग्राउंड
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एनजीटी के आदेश का पालन करवाने की जगह नोएडा प्राधिकरण खुद नियमों का उल्लंघन कर रहा है और कूड़े को बिना ढके ट्रक से मुबारकपुर डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्राधिकरण व ठेकेदार के 12 ट्रक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंगलवार को सेक्टर 145 के पास नोएडा प्राधिकरण व उसके ठेकेदार के 12 ट्रक मिले। ट्रकों में कूड़ा भरा हुआ था, जिसे वहीं पर बने डंपिंग ग्राउंड में डालने ले जा रहे थे। ट्रक के कूड़े को ढका नहीं गया था। हवा में कूड़ा उड़ रहा था। जबकि एनजीटी का कूड़ा ढकने का आदेश है। एनजीटी के आदेश का पालन नहीं करने पर सभी 12 ट्रक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें