फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव भी चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदरा बाजार में सब्जियों के चढ़े भाव
विज्ञापन


नई दिल्ली। ट्रक हड़ताल का हौवा दिखाकर खुदरा व्यापारी लोगों की जेब ढीली करने में लग गए हैं। थोक में आलू, प्याज के भाव में भले ही मामूली तेजी आई है लेकिन खुदरा व्यापारी ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। मटर सबसे अधिक 140 से 160 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इसी तरह भिंडी, गोभी, शिमला मिर्च, तोरई, घिया, बैंगन के भाव भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

खुदरा बाजार में इनदिनों सब्जियों के भाव बढ़ने लगे हैं। चार दिनों के ट्रकों के हड़ताल व बरसात का हवाला देकर सब्जी विक्रेता मनमाना दाम वसूल रहे है। सबसे बुरा हाल तो रोजमर्रे में इस्तेमाल होने वाले आलू का है। खुदरा बाजार में प्रतिकिलो आलू 35 से 40 रुपया बिक रहा है। जबकि थोक भाव में सबसे अच्छे क्वालिटी वाले आलू 20 रुपये प्रतिकिलो ही है। यहीं, हाल प्याज का है। खुदरा बाजार में प्याज 35-50 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। जबकि थोक बाजार में 19 रुपये तक है। हरी सब्जियों की बात करें तो मटर के भाव ही नहीं शिमला मिर्च के भाव भी आसमान छू रहे है। शिमला मिर्च प्रतिकिलो 50-70 रुपये मिल रहा है। भिंडी 40-50 रुपये प्रतिकिलो तो करैला भी इसी भाव खुदरा बाजार में उपलब्ध है। तोरई व परवल भी 50-60 रुपये में प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें