फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना चुनौती : सहगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना चुनौती : सहगल
विज्ञापन

नई दिल्ली। अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना जहां एक चुनौती है। वहीं युवा इस चुनौती पर खरा उतरने के लिए इसे अपना प्रथम लक्ष्य मान रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत को लेकर आए हैं। ये कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश सदस्य कपिल सहगल का। सोमवार को रोहिणी में एक क्लीनिक के उद्घाटन पर उन्होंने उदांतिका समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम की उपाध्यक्ष कनिका जैन भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

------
वार्षिकोत्सव में सोशल और शक्ति अवॉर्ड का आयोजन
नई दिल्ली। आईटीओ स्थित हिन्दी भवन में एनजीओ जन शरणम ने अपना तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत न केवल संस्था बल्कि अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई। वार्षिकोत्सव में सोशल और शक्ति अवॉर्ड का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन अनुराग बतरा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में करमवीर यादव एडिशनल प्राइवेट सेकेटरी गर्वनमेंट इंडिया, डॉ. डी के गुप्ता, शिखा शर्मा प्रसिद्ध डायटीशियन, प्रियंका टंडन, रूबी फोगाट यादव पूर्व मिसेज एशिया, खुशी राम पूर्व मेयर साउथ आदि उपस्थित रहे। इस दौरान देश व विदेश में अपनी आवाज का परचम लहरा चुके गायक दिवाकर शर्मा, चाइल्ड आर्टिस्ट व एक्टर रूबल जैन, अदिति जैसवाल, बृन्दा शर्मा, कृष्णा चौधरी और माला स्मृति होम के द्वारा उत्कृष्ठ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कल्पना ठाकुर, सुषमा पंकुले, सुधा कुमारी, भगत सिंह सेना, डॉ. देबाब्रत व अनीता नेगी को शक्ति इम्पेक्ट अवॉर्ड व देव मलिक, ऋचा वशिष्ठ, अनुज चौधरी, नेहा गुप्ता, डॉ. ऋचा आर्या, खुशीराम, जे.पी. सिंह, वीरवती सिंह, उल्लास पी.आर को सोशल इम्पेक्ट अवॉर्ड से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें