फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान अंतर्राष्ट्रीय अगरबती-परफ्यूम एक्सपो का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश की खुशबू
विज्ञापन

से महका प्रगति मैदान
- अंतरराष्ट्रीय अगरबत्ती परफ्यूम एक्सपो शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शनिवार को प्रगति मैदान देश और विदेश की खुशबू से महक उठा। यहां चौथी अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय अगरबत्ती एवं परफ्यूम प्रदर्शनी का पहली बार आगाज हुआ। दर्शकों ने पहले दिन प्रदर्शनी का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

हॉल नंबर 8, 9, 10 में यह प्रदर्शनी रविवार तक रहेगी। प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की परफ्यूम कंपनियां उत्पाद लेकर पहुंची हैं। इनके साथ ही विभिन्न प्रकार की खुशबुओं के साथ अगरबत्तियों की भी पेशकश की गई है। इसका उद्घाटन हरिदर्शन के चेयरमैन जेएन लागदेव ने किया। आयोजक दीपक गोयल ने बताया कि प्रदर्शनी में देश की जानी-मानी अगरबत्ती एवं परफ्यूम कंपनियां हिस्सेदारी कर रही हैं। प्रदर्शनी में लाई गई अगरबत्तियों की कीमतें 5 रुपये से 1800 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें