फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी के चोले में भ्रष्टाचारी
विज्ञापन

हैं आप नेता : विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप नेता सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, परंतु चोला ईमानदारी का पहन रखा है। गुप्ता ने कहा कि पहले कानून मंत्री रहे जितेंद्र सिंह तोमर पर कानून की फर्जी डिग्री होने पर मुकदमा दायर हुआ था और अब विधायक फतेह सिंह के खिलाफ स्नातक की फर्जी डिग्री के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। इसके बाद भी नैतिकता की दुहाई देने वाले आप नेतृत्व ने फतेह सिंह के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को उनकी गैरकानूनी और निंदनीय हरकतों पर कारण बताओ नोटिस भी नहीं देते हैं। उनके खिलाफ गंभीर आरोप होने के बावजूद चुप्पी साध लेते हैं। इस तरह वे अपने विधायकों के निंदनीय कार्यों के लिए मौन स्वीकृति दे रहे हैं।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त निगम कर्मियों
को नहीं मिल रही पेंशन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम इलाके में रहने वाले नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिकायत की है कि उन्हें लंबे समय से ग्रेच्युटी और पेंशन नहीं मिल रही है। चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी सद्भावना समिति के महासचिव रामपाल शर्मा ने पत्र में आग्रह किया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम को दो सौ करोड़ रुपये का फंड जारी किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और पेंशन का भुगतान हो सके, क्योंकि नगर निगम फंड नहीं होने का तर्क दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें