फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में सड़क धंसी, कार गिरने से बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में सड़क धंसी, कार गिरने से बाल-बाल बची
-इको विलेज दो सोसायटी की मार्केट के पास की घटना
-बिल्डर ने बेसमेंट के लिये कर रखी थी खुदाई, उसकी कारण धंसी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में इको विलेज दो की मार्केट के पास एक सड़क धंस गयी। सड़क धंसने से की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। एक वैगनआर कार गिरने से बाल-बाल बच गयी। कार सवार परिवार मार्केट से वापस लौट रहा था। आनन-फानन में बिल्डर के कर्मचारियों ने सर्विस रोड को बंद कराया।
विज्ञापन

इको विलेज दो में बेसमेंट के लिये खुदाई की गयी है। उसी के पास सोसायटी की मार्केट बनी हुयी है। शनिवार को तेज बारिश के कारण मार्केट पास सर्विस रोड धंस गयी। बारिश का पानी बेसमेंट में जा रहा था। पानी के बहाव से मिट्टी कट गयी और आधी सड़क खत्म हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय सड़क धंसी थी। तभी एक वैगनआर कार मार्केट की पार्किंग से निकलकर वहां से गुजर रही थी। अचानक जमीन धंसे पर कार चालक ने ब्रेक दबा दिये। कार कुछ ही दूर पहले रूकी थी। बाद में कार चालक ने दूसरा रास्ते से कार निकली। वहीं सड़क धंसे के बाद बिल्डर के कर्मचारियों ने आनन-फानन में सड़क को बंद किया और मिट्टी डलवाकर बारिश के पानी को बेसमेंट में जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से स्कूल बस भी आती है। अगर स्कूल टाइम में ऐसा होता तो बड़ा हादसा को सकता था।
विज्ञापन

-----------
नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें