फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर नहीं होने से मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीजों का हंगामा
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत, दूसरे डॉक्टर को भेजा
पांच घंटे देरी से मिला इलाज, लोगों का आरोप- रोज लेट आते हैं डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को डॉक्टर के समय से नहीं पहुंचने पर मरीज भड़क गये। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। फोन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की गई। आनन फानन में दादरी से दूसरे डॉक्टर को भेजा गया। पांच घंटे बाद मरीजों का इलाज किया जा सका। मौसम में बदलाव की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। जारचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर, सफाई कर्मी, फार्माशिस्ट है। कलोंदा, जारचा, जमशेदपुरा से पहुंची मरीज शाहबानो, सविता समेत दो दर्जन से अधिक मरीजों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे ही मरीज अस्पताल पहुंचे रहे थे। 11 बजे तक 24 से अधिक मरीज जमा हो गये। लेकिन डॉक्टर नदारद थे। सफाई कर्मी से मरीजों ने डॉक्टर के बारे में पूछा। वह कोई जवाब नहीं दे पाया। मामले की सूचना पड़ोसी गांव तक पहुंचने पर राहुल ने मरीजों की समस्याओं से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान अस्पताल की स्थिति को लेकर वीडियो कॉल करवाई गई। जिसके बाद समस्या का समाधान करवाया गया। मरीजों का आरोप था कि अकसर डॉक्टर दस बजे के बाद ही आते हैं। वहीं, इस मामले में जब डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह कैंप में हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि वहां तैनात डॉक्टर नीरज विद्यार्थी छुट्टी पर हैं। दूसरे डाक्टर को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें