फोटो के साथ
दो सोसायटी के बेसमेंट में भरा पानी, लोग डरे
- पंचशील ग्रीन और इको विलेज दो निवासियों ने प्राधिकरण और जिला प्रशासन से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन और इको विलेज दो सोसायटी के बेसमेंट में पानी भर गया। पानी भरने से लोग डर गए हैं। उनको शाहबेरी जैसे हादसे का डर सता रहा है। उनका कहना है कि बेसमेंट में पानी भरने से पिलर कमजोर हो रहे हैं। इसकी शिकायत प्राधिकरण और जिला प्रशासन से की गई है।
पंचशील ग्रीन सोसायटी के लोगों ने बताया कि शनिवार को तेज बारिश होने से बेसमेंट में काफी पानी भर गया है। कारों के पहिये आधे डूब गए हैं। वहीं इको विलेज दो के बेसमेंट का भी यहीं हाल है। दोनाें सोसायटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि बार बार शिकायत के बाद भी बिल्डर ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब प्राधिकरण और प्रशासन से मामले की शिकायत की गई है। लोगों का कहना है कि पानी का असर पिलर पर पड़ रहा है। पिलर कमजोर हो रहे हैं।