फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवुड ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया वरुण और
विज्ञापन

मिस इंडिया बनी रीतू
- अरबाज बोले, हार-जीत जिंदगी का हिस्सा, प्रतियोगिता में हिस्सा लेना महत्वपूूर्ण
- दिल्ली डेलीवुड ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली डेलीवुड मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। क्राउन प्लाजा रोहिणी में आयोजित फिनाले में डेलीवुड मिस्टर इंडिया के खिताब से राजस्थान के वरुण सोनी, डेलीवुड मिस इंडिया भुवनेश्वर की रीतू संदिता और डेलीवुड मिसेज इंडिया नागपुर की अमृता को नवाजा गया। बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी बाबला कथूरिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर अरबाज खान ने कहा कि हार और जीत जिंदगी का अहम हिस्सा है, जरूरी है प्रतियोगिता में शामिल होना। ग्रैंड फिनाले में सभी प्रतियोगियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब दस हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 150 प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। फिनाले में रैंप पर चलकर सभी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ग्रैंड फिनाले में फर्स्ट रनरअप बंगलूरू की नम्रता रोजलिन रही। डेलीवुड मिस्टर में भारत तीर्थानी और डेलीवुड मिसेज में मुंबई की अंशु गुप्ता रहीं। सेकेंड रनरअप कोलकाता की रिंपा घोष, डेलीवुड मिस्टर गुरुग्राम के अनुराग सैनी और डेलीवुड मिसेज में रांची की ब्यूटी विग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 67 शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें