फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्र्लफ्रेंड से शादी करने के लिए लूटपाट करने वाला बदमाश धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की चाहत में लूटपाट
विज्ञापन

करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने 25 से ज्यादा लूटपाट और झपटमारी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक स्कूटी, पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश ने दावा किया है कि वह गर्लफ्रेंड से शादी करने की चाहत में लूटपाट कर रहा था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि बदमाश सागरपुर निवासी शुभम (22) है। जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक सूचना के बाद 19 जुलाई को सेक्टर 14 द्वारका में वाहन तलाशी अभियान चलाया। स्कूटी से घूम रहे एक युवक को रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। जांच में पता चला कि उसके पास मौजूद स्कूटी उत्तम नगर इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शुभम लूटपाट और झपटमारी के 25 मामलों में शामिल था। मार्च में ही वह जेल से निकला है। 10वीं कक्षा पास करने के बाद वह गलत संगत में पड़कर ड्रग्स लेने लगा। वह गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, लेकिन रुपये नहीं थे। जल्द रुपये कमाने के लिए उसने लूटपाट शुरू कर दी। वह सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को निशाना बनाने लगा। पहली बार वह वर्ष 2016 में तब पकड़ा गया, जब झपटमारी कर भागने की कोशिश में उसकी बाइक फिसल गई। विरोध करने वालों को गोली मारने के लिए वह पिस्टल रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें