फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की एक समिति की बैठक में एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम समिति की बैठक
विज्ञापन

में नहीं पहुंचा कोई अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की अनुसूचित जाति कल्याण एवं कोटा क्रियान्वयन समिति की बुधवार को बुलाई गई बैठक में एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। पार्षद इसकी शिकायत लेकर आयुक्त के पास पहुंचे तो उन्होंने ऐसी कोई समिति होने से ही अनभिज्ञता जता दी। इन दोनों प्रकरण के विरोध में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अंजू कमलकांत की बुलाई गई बैठक में करीब-करीब सभी सदस्य पहुंच गए। आधा घंटे इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच, समिति अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी। इसके बाद सभी पार्षद आयुक्त के पास गए, मगर आयुक्त ने उनसे पूछ लिया कि क्या ऐसी भी कोई समिति है। आयुक्त ने इस समिति के होने के बारे में एक अधिकारी से जानकारी मांगी। समिति होने की पुष्टि के बाद आयुक्त ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं निगम सचिव कार्यालय ने बताया कि समिति की बैठक के संबंध में 13 जुलाई को सभी अधिकारियों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें