फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई को भाकियू करेगा नोएडा प्राधिकरण का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू 23 को नोएडा प्राधिकरण घेरेगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना 60वें दिन भी जारी रहा। अब किसान 23 जुलाई को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगे। इसके लिए जनसंपर्क शुरू किया गया है। यूनियन के एनसीआर मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि भाकियू की 16 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट पर हुई महापंचायत में शासन व प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिला था। इस पर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने घोषणा की थी कि 23 जुलाई को भाकियू नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेगी।
विज्ञापन

किसान नेता सुभाष चौधरी ने कहा, ‘जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक प्राधिकरण को चैन से नहीं सोने देंगे चाहे कितने भी दिन क्यों न लग जाए। हम धरने से नहीं हटेंगे, किसानों का काम करवा कर रहेंगे।’ धरने पर पंचायत में प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना, गजेंद्र चौधरी, अनित कसाना, बाबा लज्जा राम, जीवन सिंह, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, अशोक नागर, योगी नंबरदार, जोगिंदर कसाना, रविंद्र भाटी, महेंद्र मुखिया, बलराज, प्रदीप अम्बावता समेत किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें