जेएनयू में नए फॉर्म से माहौल गरमाया
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नया फॉर्म आने से एक बार फिर कैंपस का माहौल गरमा गया है। प्रशासन और स्टूडेंट यूनियन के बीच तनातनी की स्थिति हो गई है। दरअसल, फॉर्म जेएनयू स्टूडेंट यूनियन फीस पेमेंट का है। फॉर्म में छात्रों से सेल्फ डिक्लेरेशन के तहत पूछा गया है कि वह स्टूडेंट यूनियन की 15 रुपये फीस देना चाहते हैं या नहीं। यूनियन को आपत्ति है कि एक तरफ तो विरोध के बाद सेमेस्टर मेस फीस बढ़ा दी है, वहीं यूनियन की 15 रुपये फीस के लिए छात्रों से फॉर्म में पूछा जा रहा है। ब्यूरो