फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से एकेटीयू शुरू करेंगे नए कोर्स: डॉ. विनय पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगों की जरूरत के हिसाब से एकेटीयू शुरू करेगा नए कोर्स : डॉ. विनय पाठक
विज्ञापन

-एनआईईटी कॉलेज ने मर्सडीज बेंज इंडिया के साथ एकेडमिक सेंटर और कोर्स के लिए साइन किया एमओयू
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उद्योगों की जरूरत के हिसाब से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नए-नए कोर्स को मान्यता देगा, जिससे शिक्षण लेकर निकले विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। सोमवार को यह बात विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाठक ने नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में कही। इस दौरान मर्सिडीज बेंज इंडिया और एनआईईटी के बीच कैंपस में एकेडमिक सेंटर बनाने और एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन आटोमेटिव मेकाट्रॉनिक्स शुरू करने पर एमओयू साइन किया गया।
सेंटर का उद्घाटन में मुख्य अतिथि संतोष अय्यर वाइस प्रेसिडेंट कस्टमर सर्विस एंड रिटेल ट्रेनिंग मर्सडीज बेंज इंडिया, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति एकेटीयू और आरके शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी आटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संतोष अय्यर ने कहा कि मेकाट्रोनिक्स इन युवाओं को आटोमोटिव उद्योग की जटिलताओं और वास्तविक गतिशीलताओं के लिए समुचित रूप से तैयार करेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोर्स से युवा वर्ग को सही प्लेटफार्म मिलेगा। एनआईईटी के एमडी डॉ. ओपी अग्रवाल और सीईओ रमन बत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को यह एडवांस डिप्लोमा अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रशिक्षित पेशेवर के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा। कैंपस में मर्सडीज बेंज सी-क्लास सेडान को प्रदर्शित करती हुई एक समर्पित लैब स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सीटों के लिए आए 570 आवेदन
कॉलेज के सीईओ रमन बत्रा ने बताया कि कोर्स के लिए विद्यार्थियों के दसवीं, 12वीं और बीटेक में 65 फीसदी अंक होने चाहिए। 20 सीटों के लिए कुल 570 आवेदन आए हैं। इनमें से एनआईईटी की दस सीटों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जबकि अन्य विद्यार्थियों का रैंकिंग और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। यह पूर्णत: रेजिडेंशियल कोर्स होगा। कॉलेज के विद्यार्थी के लिए एक लाख 65 हजार और बाहर के विद्यार्थी के लिए एक लाख 80 हजार रुपये फीस रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें