फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त के प्रति सम्मान है तो सतेन्द्र जैन को बर्खास्त श फतेह सिंह को भी निलंबित करें केजरीवाल : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र जैन और फतेह सिंह पर
विज्ञापन

कार्रवाई करें सीएम : तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि लोकायुक्त के मंत्री सतेंद्र जैन को आय से अधिक संपत्ति मामले में नोटिस देने और कोर्ट के विधायक फतेह सिंह के विरुद्ध शैक्षिक डिग्री के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद एक बार केजरीवाल सरकार का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में लोकायुक्त के प्रति सम्मान है तो वह सतेंद्र जैन को अविलंब मंत्रिमंडल परिषद से बर्खास्त करें। वहीं फतेह सिंह को यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद एवं विधानसभा की सदस्यता से निलंबित करें।
उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने विस्तृत आदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली लोकायुक्त एक्ट के अंतर्गत प्रथम दृष्टया मामला बनने की बात की है। लोकायुक्त ने सतेंद्र जैन के विरुद्ध हवाला एवं बेनामी लेनदेन के मामले में केस दर्ज करने को भी कहा है। वहीं, फतेह सिंह पर नकली शैक्षिक डिग्री के मामले में कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, साढ़े तीन साल में कई मौके मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षिक डिग्री को लेकर कोर्ट को कोई जवाब नहीं दिया। इस कारण कोर्ट ने डिग्री को प्रथम दृष्टया नकली मानते हुए यह आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गिरेबां में झांकें सीएम : गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को राजधानी की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने से पहले अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है। उनका कहना है कि एक ओर आप नेता तिलक विहार पुलिस चौकी में किशोरी की आत्महत्या की दु:खद दुर्घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं, दूसरी ओर वे दिल्ली सरकार के स्कूल में विधायक गुलाब सिंह के प्रतिनिधि लाल सिंह के शिक्षिका के उत्पीड़न की वारदात को नजरअंदाज कर रहे है। हालांकि इस मामले में उनके खिलाफ छावला थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विजेंद्र गुप्ता ने स्कूल प्रबंधक कमेटी से लाल सिंह को तुरंत हटाने और शिक्षिका को पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आप के नेता इस मामले में दखल न दें और पुलिस को अपना काम करने दें। इस संबंध में विधायक गुलाब सिंह से भी पूछताछ की जाए कि उन्होंने ऐसे आचरण वाले व्यक्ति को कन्या विद्यालय की प्रबंधक कमेटी में क्यों नियुक्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें