फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया शुरु होने में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को ले एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन

एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन
- लॉ फैकल्टी डीन प्रोफेसर वेद कुमारी के इस्तीफे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलएम परीक्षा का पेपर लीक तथा एलएलबी प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी और प्रवेश परीक्षा में हो रही देरी के विरोध में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लॉ फैकल्टी डीन प्रोफेसर वेद कुमारी के इस्तीफे व एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने की भी मांग की।
एबीवीपी प्रदेश मंत्री भरत खटाना के अनुसार इस वर्ष 21 मई को एलएलएम परीक्षा का पेपर लीक के मामले में फैकल्टी के कई कर्मचारी लिप्त पाए गए। इस कारण 60 कर्मचारियों को इधर-उधर बदल दिया गया व 6 को निलंबित किया गया है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी डीन के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा मूल्यांकन में भी गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। गलत मूल्यांकन की वजह से छात्रों के कम नंबर आ रहे हैं। इस कारण प्रवेश अधर में लटक गया है। एबीवीपी ने परीक्षा केन्द्रों पर खुलेआम नकल कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इन सब घटनाओं के लिए सीधे तौर पर डीन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि नैतिकता के आधार पर डीन को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भरत खटाना ने कहा कि जिस तरह से दाखिला शुरू होने में देरी हो रही है, वह छात्रों के लिए लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। कई छात्र डीयू में प्रवेश न पाने की स्थिति में किसी अन्य संस्थान में भी प्रवेश नहीं ले पाएंगे। एबीवीपी की मांग है कि जब तक इसकी जांच पूरी न हो, तब तक डीन को छुट्टी पर भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें