जेएनयू एसी में हुए फैसले पर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते शुक्रवार को हुई एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों पर जेएनयू के शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ ने कहा है कि प्रशासन इन फैसलों को लागू करने से बचे। यदि इन फैसलों को लागू किया जाता है तो इससे जेएनयू को नुकसान पहुंचेगा। यह फैसले विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को खराब करेंगे। उल्लेखनीय है कि जेएनयू की एसी (एकेडेमिक काउंसिल) की बैठक में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्यता के साथ शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्यता का फैसला लिया गया है। एसी में लिए गए फैसले के तहत टीचर्स फैकल्टी को अब दिन में कम से कम एक एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।