फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्नमूल्यांकन के बाद बढ़े अंक वालों को मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़े अंक वालों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन


डीयू ने कॉलेजों को सीटें फुल होने पर भी दाखिला देने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को बड़ी राहत दी है, जिनके सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ गए हैं। अब कॉलेजों में इन छात्रों को भी दाखिला मिल सकेगा। डीयू ने कॉलेजों को सलाह दी है कि वह ऐसे आवेदकों को दाखिला दें, जिनके अंकों में पुनर्मूल्यांकन के बाद वृद्धि हुई है। भले ही कॉलेज के पास सीट उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद दाखिला देना होगा।
यदि छात्र अंकों मेें बढ़ोतरी होने के कारण कटऑफ में जगह बना रहे हैं, तो वह कॉलेज में दाखिला पाने के हकदार हैं। दरअसल सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में कुछ विषयों में कम अंक आने के कारण छात्रों ने उन विषयों का पुनर्मूल्यांकन कराया था। बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट बीते सप्ताह ही जारी किया। पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद कुछ विषयों में छात्रों के 10 से 15 तक अंक बढ़ गए, जिससे उनके अंक 90 से 94 या 94 से 97 फीसदी तक हो गए। इस तरह से वह एसआरसीसी, एलएसआर औ हिंदू जैसे कॉलेजों में भी दाखिले के योग्य हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक बढ़ने के बावजूद कॉलेज इन छात्रों को सीटें फुल होने का हवाला देते हुए दाखिला नहीं दे रहे थे। कॉलेजों का तर्क था कि शुरुआती दो कटऑफ में ही उनके यहां सीटें फुल हो चुकी हैं। दाखिले के लिए ऐसे छात्र लगातार डीन स्टूडेंट वेलफेयर के चक्कर लगा रहे थे। ऐसे में यह मामला कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद डीयू ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कॉलेजों को सीट फुल होने पर भी ऐसे छात्रों को दाखिला देने को कहा है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें