फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पानी मांगने पर बच्चे की पिटाई, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पानी मांगने
विज्ञापन

पर बच्चे की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर स्थित जीडी सालवान पब्लिक स्कूल में पानी मांगने पर सातवीं के बच्चे की पिटाई का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बच्चे के परिजनों ने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को पीटी के पीरियड के बाद बच्चे को प्यास लगी। उसने एक अध्यापक से पानी मांगा अध्यापक ने डांटकर मना कर दिया और उसे डेस्क पर उल्टा लिटाकर सिर पर गुस्से से थप्पड़ मारे। इस कारण से बच्चे की तबीयत रातभर बिगड़ी रही। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने शिकायत में कहा कि पिटाई के कारण बच्चा काफी डरा-सहमा रहा। अगले दिन उसकी परीक्षा थी। माता-पिता स्कूल गए तो बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। तब परिजनों ने पीसीआर को कॉल की। पुलिस के साथ ही परिजन अंदर जा सके। बच्चे की हालत को देखते हुए सलाम बालक ट्रस्ट चाइल्ड लाइन की काउंसलर ने काउंसलिंग भी की। बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया है। इस मामले मेें स्कूल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें