फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की चौथी लिस्ट के दाखिले खत्म, 12 जुलाई जारी होगी पांचवीं कटऑफ

Mon, 09 Jul 2018 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली।
विज्ञापन
du admission 2018
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी लिस्ट के लिए दाखिले सोमवार को समाप्त हो गए। अब पांचवीं और अंतिम कट ऑफ 12 जुलाई को जारी होगी। इस कटऑफ में सामान्य के लिए कम सीटें बची हैं। हालांकि दाखिला रद्द होने पर सामान्य वर्ग के लिए थोड़े विकल्प खुल सकते हैं। वहीं अगर कॉलेजों में सीटें बचती हैं, तो कटऑफ जारी हो सकती हैं या फिर वे अपने स्तर पर मेरिट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


डीयू में चौथी कटऑफ के बाद तक कुल 56 हजार सीटों पर 48 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से जो सीटें बची हैं, उनमें सामान्य के लिए कम व आरक्षित श्रेणियों के लिए दाखिले के ज्यादा मौके होंगे। डीयू के शिड्यूल के मुताबिक पांचवी कटऑफ अंतिम सूची होगी। ऐसे में कॉलेजों के प्रिंसिपल की सलाह है कि पांचवीं लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में दाखिला मिल रहा है, वे ले लें। क्योंकि अब दाखिला रद्द कराने का रिस्क लेना बिल्कुल भी उचित नहीं होगा।

अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल के अनुसार पांचवीं कटऑफ में सामान्य के लिए बीकॉम समेत चार कोर्स खुले रहेंगे, जबकि बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस व बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स समेत बीए ऑनर्स हिंदी व बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्स बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के रिजल्ट शनिवार को जारी हुए हैं, लिहाजा पांचवी कटऑफ में दाखिले रद्द होने की संभावना है। वहीं कैंपस कॉलेजों में तो सामान्य के लिए दाखिले की गुंजाइश बेहद ही सीमित है, लेकिन आउट ऑफ कैंपस व साउथ कैंपस कॉलेजों में सामान्य के लिए इक्के-दुक्के कोर्स व आरक्षित श्रेणियों के लिए ज्यादा मौके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें