फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार ढही, पिता पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

-------
हेडिंग
कच्चे मकान की दीवार ढही, पिता-पुत्र की मौत
उसावां (बदायूं)। कस्बे में बुधवार रात कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक ही चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र की मलबे में दबकर मौत हो गई। पड़ोसियों और परिवार के लोगों को इस हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर छह में हुए इस हादसे में मरने वाले राजेश शर्मा (45) और उनके इकलौते पुत्र रितिक (14) हैं। राजेश शर्मा की पत्नी का निधन हो चुका है। एक बेटी रूबी है, जिसकी शादी हो चुकी है। राजेश की आर्थिक हालत दयनीय है। मकान की छत पर तिरपाल पड़ा था। बुधवार रात राजेश और रितिक एक चारपाई पर सोए थे। रात में मकान की एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दोनों दब गए। उसी मकान के दूसरे हिस्से में राजेश के छोटे भाई पिंकू और उनकी पत्नी सोए थे। पिंकू के मुताबिक उन्हें और आसपास के लोगों को दीवार ढहने की आवाज सुनाई नहीं दी। सुबह जागने पर घर की दीवार गिरी देखी। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें