फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज--सोसाइटी---

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर सोसायटीवासी
- बिल्डर पर लगाया मेंटेनेंस नहीं करने का आरोप
आशुतोष दुबे
नोएडा। शहर की अलग-अलग सोसायटी में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल है। कहीं बिजली तो कहीं पानी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लिफ्ट की सबसे ज्यादा परेशानी है। सोसायटी वासियों की शिकायत है कि बिल्डर वायदे पूरे नहीं कर रहे हैं। लोग बिल्डर पर पैसे कमाने की चाहत में सोसायटी के अंदर अवैध टावर बनाने, फ्लैट की रजिस्ट्री न कराने, मेंटिनेंस हैंडओवर न करने के आरोप लगाते हैं।
शहर में 100 से ज्यादा सोसायटी रजिस्टर्ड हैं। लेकिन किसी में पानी की समस्या है तो कहीं बिजली का बिल बकाया है। लोगों के अनुसार बिल्डरों ने सोसायटी में क्लब, जिम, प्लेग्राउंड की व्यवस्था के वादे किए थे। जो पूरे नहीं किए गए। उन्हें अधूरी व्यवस्था के बीच रहना पड़ रहा है। यही नहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, गार्डों को रखने को कहा गया था। लेकिन अधिकांश सोसायटी में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। आए दिन सोसायटी में चोरी, लूटपाट की घटना की बढ़ रही है। शिकायतों के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

आए दिन फंसती रहती है लिफ्ट
सोसाइटी वासियों का कहना है कि आए दिन लोग लिफ्ट में फंसते रहते हैं। जिसका कोई मेंटेनेंस नहीं कराया जाता। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू वन सिक्का कार्मिक ग्रीन, सेक्टर-93 स्थित एलडिको यूटोपिया, सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया व सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक में लिफ्ट की सबसे ज्यादा परेशानी है। यहां कोई एंटी रेस्क्यू डिवाइस नहीं है। बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भर जाता है। जिस कारण लिफ्ट बंद हो जाती है। लिफ्ट का अगर कोई पार्ट खराब हो जाता है। उसको ठीक करने में चार दिन लग जाते हैं। सोसाइटी में लिफ्ट मैन नहीं है। जिस कारण लोगों की जान पर खतरा बना रहता है।

परिचर्चा
प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में 20 टावर हैं। जिसमें 40 लिफ्ट लगी हुई हैं। लिफ्ट का दरवाजा सही से काम नहीं करता। जिसमें आए दिन लोग फंसते रहते हैं। सोसाइटी के लोगों की जान जोखिम में है। लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

- चक्रेश जैन, निवासी, सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी

लिफ्ट की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई है। उन्होंने लिफ्ट कानून पास करने की बात कही है। अहम यह है कि जब भी कोई शिकायत आती है तो बिल्डर लिफ्ट कंपनी को व लिफ्ट कंपनी बिल्डर को दोष देकर पल्ला झाड़ लेता है। - अन्नू खान, नेफोमा अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें