फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी की ग्रीन बेल्ट में टावर लगाने के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-77 एक्सप्रेस-जेनिथ सोसायटी में टावर लगाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। यहां एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जाना है। जिसके विरोध में सोमवार को सोसायटी के लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। सोसायटी निवासी संजीव कुमार ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में किसी तरह का टावर लगने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने हार्टिकल्चर विभाग से शिकायत की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सोसायटी के लोग एक सप्ताह से टावर लगाने वाली कंपनी का विरोध कर रहे हैं। सोसायटी के लोगों ने कहा कि टावर लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वह सोसायटी की ग्रीन बेल्ट के अलावा कहीं बाहर लगाएं, ताकि इससे निकलने वाले रेडिएशन से हमारे परिवार को खतरा न हो। साथ ही ग्रीन बेल्ट की ग्रीनरी को नुकसान न पहुंचे। वहीं टावर लगाने वाली कंपनी ने वहीं टावर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

--------------
फोटो
सेक्टर-122 में चला सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-122 में प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान व आरडब्ल्यूए के सहयोग से स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में ब्रह्मकुमारी संस्थान की संचालिका साक्षी के साथ सेक्टर के लोग व आरडब्ल्यूए की टीम ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा सेक्टर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण सेक्टर में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में हम सेक्टर के लोग मिल जुलकर सेक्टर की सफाई में लगे हुए हैं। उधर, सेक्टर-71 मेट्रो अपार्टमेंट निवासी संजीव जैन ने बताया कि यहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्राधिकरण सुनने को तैयार नहीं है। वहीं, सेक्टर-106 स्थित अंतरिक्ष रेजिडेंसी के लोगों ने बताया कि पास में ही एक बिल्डिंग है। जहां निर्माण किए हुए करीबन 4 से 5 साल हो गए हैं। बिल्डर फ्लैट बेच कर चले गए हैं। यहां ना तो कोई स्ट्रीट लाइट की सुविधा है और ना ही कोई सफाई कर्मचारी आता है। चारों तरफ झाड़ियां उग गई हैं। ऐसे में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें