43 हवालदार से एएसआई और 5 एएसआई से बने सब इंस्पेक्टर
-दक्षिण पुलिस मंडल रेवाड़ी के पुलिस कर्मचारियों को मिला ईद व रक्षाबंधन का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह/पुन्हाना। ईद और रक्षाबंधन का त्यौहार मेवात के पुलिस कर्मियों को एक खुशी लेकर आया है। यह खुशी रेवाड़ी रेंज के आईजी ने रेंज के 43 हवालदारों को एएसआई और 5 एएसआई को सब इंस्पेक्टर बनाने के आदेश जारी किए हैं। इनमें नूंह जिला के 10 हवालदार और एक एसएसआई मेवात के ताल्लुक रखते हैं जबकि बाकी रेवाड़ी, पलवल और नारनौल जिलों के शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने ईद व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रेवाड़ी मंडल के पुलिस कर्मचारियों को तोहफा दिया। उन्होंने जिला नूंह, पलवल, रेवाड़ी व नारनौल से 43 प्रधान सिपाही को पदोन्नत करके सहायक सब इंसपेक्टर और 5 सहायक सब इंस्पेक्टर को पदोन्नत करके उप-निरीक्षक बनाया गया। जिला नूंह से प्रधान सिपाही कल्लू खान, सुभाष, धर्मेंद्र, रमेश कुमार, प्रवीन, नरेंद्र, दिनेश कुमार, दयाचंद, रोहताश व समय सिंह को सहायक सब इंसपेक्टर और सब इंसपेक्टर हरदेव को उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।