फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में कार्यत 80 को प्रशिक्षु को चार महिने से वेतन नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने से परेशान पुलिस विभाग के 80 प्रशिक्षु
विज्ञापन

-चार महीने से रुका वेतन दिलवाने के लिए के लिए विभागीय अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा मेवात के पुलिस विभाग में करीब चार महीने पहले लगे आईटीआई पास 80 प्रशिक्षुओं को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कई बार बातचीत करने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो शुक्रवार को प्रशिक्षुओं ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द वेतन दिलवाने की मांग उठाई।
प्रशिक्षुओं का कहना है कि सरकार ने पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों में भी प्रशिक्षु कर्मचारी लगाए थे। सभी को समय पर वेतन मिल रहा है, लेकिन जिन लोगों को मेवात पुलिस विभाग में लगाया गया है, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनको पिछले चार महीने से एक भी पैसा नहीं दिया गया है। जितने भी छात्रों की नियुक्ति की गई है, उनमें सभी ट्रेड कंप्यूटर ऑपरेटर, फिटर, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिकल इंजीनियर, वेल्डर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

छात्र महेश चंद, जहीर, अमजद, अवतार, सददम, इमरान, तौफीक, वकील और आरिफ ने बताया कि आईटीआई पास 80 लोगों को सरकार ने 28 फरवरी 2018 को मेवात पुलिस विभाग में एक साल की ट्रेनिंग के तौर पर लगाया था, जिससे कि आईटीआई करके छात्र को अपने कार्य का अनुभव हो सके। भर्ती के दौरान हरियाणा सरकार ने 6 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन भी तय किया था। लेकिन चार माह गुजरने के बाद भी उनको वेतन नही मिला है। इस बारे में जब अधिकारियों से बात की गई, तो वे बजट नहीं आने की बात कहकर टालमटोल कर जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं हेड क्लर्क सुखदेव ने बताया कि प्रशिक्षुओं का दो महीने का वेतन पहले ही दे दिया गया था, लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार इनका वेतन आईजी रेवाड़ी रेंज के अधीन कर दिया गया है। आईजी कार्यालय को सभी की हाजिरी की सूची भी भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी को वेतन मिल जाएगा।

फोटो--अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रशिक्षु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें