नोएडा। सेक्टर-125 में स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय एएमआईएमयूएन का समापन सोमवार को हुआ। सम्मेलन में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने छात्रों को वैश्विक शांति, नैतिकता और भारत के दृष्टिकोण को विश्व मंच पर रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल सहित देश-विदेश के अतिथियों ने विजयी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली के एसजीटीबी खालसा कॉलेज को बेस्ट डेलीगेशन का पुरस्कार दिया गया।