फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे चैंपियनशिप में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक ड्रैगन इंटर-डोजो कराटे चैंपियनशिप में कई स्कूलों की टीमें हुईं शामिल, विजेताओं को मिला सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भंगेल स्थित आकाश पब्लिक स्कूल में कुरोई र्यू कराटे डो एसोसिएशन की ओर से आयोजित ब्लैक ड्रैगन इंटर-डोजो कराटे चैंपियनशिप में शुक्रवार को 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। आयोजन का संचालन सेंसई वीरेंद्र ने किया। खिलाड़ियों ने काता और फाइटिंग की विभिन्न कैटेगरी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस चैंपियनशिप में एसोसिएशन से जुड़े सभी क्लबों के साथ कई विद्यालयों की टीमों ने भी भाग लिया। इनमें नाइटिंगेल वर्ल्ड स्कूल (नालंदा, बिहार), महर्षि विद्या मंदिर नोएडा, गोल्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा, न्यू राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, एसएमपीएन पब्लिक स्कूल, ग्रेट कोलंबस स्कूल (छपरौली) और एसडी इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख रहे। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के निदेशक सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें