फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल के 150 कर्मी हड़ताल पर, परेशान मरीज जमीन पर बैठ गए, बेंच पर सो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा पर तैनात डॉक्टर, नर्स समेत अन्य कर्मचारियों ने सुबह 8 से 10 बजे तक नहीं किया काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। तीन महीने से रुके वेतन समेत अन्य मांगों के लिए स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही लेकिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक। इस दौरान जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, बृहस्पतिवार को हड़ताल की वजह से हुई परेशानी के कारण लोग सुबह 8 बजे ओपीडी खुलने से पहले 7 बजे ही लाइन में लग गए थे। हालांकि उन्हें 10 बजे तक परेशान होना पड़ा। इस दौरान कई मरीज थक-हार कर जमीन पर बैठ गए तो कुछ बेंच पर सो गए।
संविदाकर्मी तीन महीने से रुके वेतन समेत अन्य मांगें कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने 10 बजे के बाद काली पट्टी बांधकर काम किया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 150 संविदा कर्मियों ने सुबह के दो घंटे तक काम नहीं किया। इसके चलते इन दो घंटों के अंतराल में कामकाज प्रभावित रहा। अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हड़ताल रही। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. मतलूब ने बताया कि सीएमओ के वेतन देने के आश्वासन के बाद सुबह करीब 8 से 10 बजे तक हड़ताल की गई। पूरे दिन सभी संविदा कर्मी हाथों में काली पट्टी बांधे रहे। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सीएचसी, कुलेसरा, बिसरख, सेक्टर 15, छलेरा समेत अन्य जगह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऐसा ही माहौल रहा।
विज्ञापन

दादरी सीएचसी पर तैनात संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनकी तीन माह से वेतन नहीं मिला है। दो घंटा धरना पर बैठने के बाद काम पर लौट गए। कर्मचारी नेता हिमांशु रावल के नेतृत्व में दादरी ब्लॉक के कर्मचारियों ने दो घंटा का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान ओपीडी, लैब, डिस्पेंसरी पर मरीजों की लाइन लग गई। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया l उसके बाद अपने अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा पर तैनात डॉक्टर, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाईकर्मी समेत करीब 550 कर्मियों ने बृहस्पतिवार को भी हड़ताल की थी।

वेतन का मिला आश्वासन
सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों के लिए बजट आ चुका है। कार्यालय स्तर से उसे मंजूरी दे दी गई है। अब बैंकिंग व अन्य प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत जल्द ही उनके बैंक खातों में पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें