फोटो
-देशभर के कई राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 30 व 31 मई को होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बालक व बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के 15 ताइक्वांडो खिलाड़ी, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली प्रथम वीर भारत ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेेंगे। उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित कर्णवास आश्रम में 30 और 31 मई को चैंपियनशिप आयोजित होगी। जिसमें देशभर के कई राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गौतमबुद्ध नगर से भी अरमीत निवान, आर्या तिवारी, अक्षिता मौर्य, किमाया सिंह, अवनीता कुमारी, निहारिका शर्मा, याशिका चौधरी, इशिता शर्मा, सुहानी शर्मा, निखिल, सुधांशु, सिद्धार्थ जैन, कर्तव्य रावत, आरव नागर व तनिष्क सेठी आदि भी यूपी टीम से शामिल होंगे। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुमित चक्रवर्ती ने प्रतियोगिता के लिए जिले से तीन कोच नियुक्त किए हैं। योगेश राव को सीनियर टीम, ओम भारद्वाज को जूनियर और राहुल कुमार को कैडेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम शनिवार को सुबह रवाना होगी।