फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और संक्रमित मिले, 5 लोग स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। वहीं 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। तावडू में 6, खोरीकलां में एक, पुन्हाना में दो, हसनपुर तावडू में एक, ढिढारा में एक, मोहलाका में एक, सुड़ाका में एक, उजीना में एक और घाटा शमशाबाद से एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। जिले में कोरोना के 74 मरीज हैं। जिले में कुल 1117 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1021 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 28920 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है। इनमें से 27567 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1353 लोगों की निगरानी जारी है। 60945 के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 58960 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 551 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें