फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मरीजों ने कोरोना को हराया, 15 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में करीब एक सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। वहीं 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। पुन्हाना सीएचसी में दो, शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में एक, उजीना में तीन, तावडू में चार, कांगरका में एक, बावला में एक, खोरी खुर्द में एक और अकबरपुर में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के कुल 113 मरीज हैं। 819 मामले सामने आए हैं। इनमें से 692 ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 26954 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 26474 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 480 लोगों की निगरानी जारी है। 31350 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 30155 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 230 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें