फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 15 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। इनमें नूंह में 3, तावडू में 6, पुन्हाना में 2, शिकरावा, गोयला, फिरोजपुर झिरका व इंडरी में एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना का 68 एक्टिव मरीज है। अभी 2668 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में हर दिन लगभग 900 मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना के 1800 मामले सामने आए हैं। इनमें 1702 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 55393 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, इनमें से 54243 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1150 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 221938 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 216999 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें