फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किक बॉक्सिंग में 15 बेटियों ने जीता पदक, अब प्रदेशस्तर पर दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। खेलो इंडिया की ओर से महिला किक बॉक्सिंग के लिए जिलास्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 15 खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते। कोच पप्पू ठाकुर और मोनू सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-14 और अंडर-18 के मुकाबले हुए। नैंसी, वंशिका बंसल, नेहा कुमारी, गरिमा मौर्य, पूनम यादव, अंशिका और दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। अनन्या, दीप्ति कुमारी, दृष्टि कुमारी, वंशिका शर्मा और तमन्ना बिष्ट ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में माही विश्वकर्मा, वर्षा कुमारी और अनुष्का शामिल हैं। कोच पप्पू ठाकुर ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में प्रदेशस्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें